यह ख़बर 07 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में घर में घुसकर 17-वर्षीय लड़की को गोली मारी

खास बातें

  • लड़की की गर्दन में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जाती है, क्योंकि उसका काफी खून बह गया है।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने 17 साल की एक लड़की को गोली मार दी। लड़की की गर्दन में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है, क्योंकि उसका काफी खून बह गया है।

बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर आए दो लड़कों ने इस लड़की के घर के बाहर खड़े होकर उसके बारे में पूछा। इसके बाद दोनों घर के अंदर घुस गए और देसी पिस्तौल से लड़की पर गोली चलाने के बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com