यह ख़बर 01 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

गोवा में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा

खास बातें

  • गोवा में सात लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने खुद को न पुरुष माना और न ही स्त्री। यहां कोदवोल नामक एक गांव ऐसा भी है, जिसकी आबादी सिर्फ पांच हैं।
पणजी:

देश की साल, 2011 की जनगणना के अनंतिम आंकड़ो के मुताबिक गोवा में महिलाओं की संख्या में 8.17 फीसदी का इजाफा हुआ, जो पुरुषों की संख्या में बढ़ोतरी की दर से अधिक है। जनगणना मामले के निदेशक एके वासनिक ने संवाददाताओं को बताया कि वर्ष 2001 की आबादी में इस बार लगभग 1.10 लाख की वृद्धि हुई और जनसंख्या 14.5 लाख हो गई। आबादी की वृद्धि में महिलाओं की संख्या 56,592 रही, जबकि पुरुषों की तादाद 53,463 रही। राज्य में साक्षरता का आंकड़ा उत्साहजनक है। गोवा में साक्षरता दर 87.40 फीसदी है। पुरुषों की साक्षरता दर 92.81 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 81.84 फीसदी है। गोवा में सात लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने खुद को न पुरुष माना और न ही स्त्री। यहां कोदवोल नामक एक गांव ऐसा भी है, जिसकी आबादी सिर्फ पांच हैं। शिरोडा गांव में सबसे ज्यादा 14,030 लोग रहते हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com