होली पर गूगल का रंगरंगीला डूडल

नई दिल्ली:

पूरे देश में होली की धूम है। लोग होली की मस्ती में झूम रहे हैं, ऐसे में भला गूगल कैसे पीछे रह सकता है। गूगल ने शुक्रवार को होली के त्यौहार पर रंगरंगीला डूडल जारी किया।

गूगल के होम पेज पर शुक्रवार को होली के अवसर पर विशेष एनिमेशन दिखा। इसमें गूगल के नाम पर विभिन्न प्रकार के रंग की फुहारें छोड़ते हुए दिखाया गया है। गूगल के इस डूडल में हरे, लाल, पीले, नारंगी और नीले रंगों के बीच सफेद रंग से गूगल लिखा हुआ नजर आ रहा है। यह सभी रंग फुहार के रूप में छूटते हुए दिख रहे हैं।

गूगल के इस डूडल पर क्लिक करते ही होली से जुड़े पेज, और उससे संबंधित जानकारियों वाले पेज खुल रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह पांचवी वार है जब गूगल ने होली पर डूडल बनाया है। इससे पहले गूगल 2001, 2010, 2011 और 2014 में भी डूडल के माध्यम से होली का जश्न मना चुका है।