गूगल ने कुछ यूं मनाया भारत का 69वां स्वतंत्रता दिवस...

गूगल ने कुछ यूं मनाया भारत का 69वां स्वतंत्रता दिवस...

तस्वीर सौजन्य - google.co.in

भारत के 69वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने भी अपने चिर परिचित अंदाज़ में एक डूडल बनाया है। आज के दिन गूगल के होमपेज पर डांडी मार्च को याद किया गया है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। इस डूडल में महात्मा गांधी के पीछे उनके कुछ अनुयायियों को चलते हुए दिखाया गया है जो साबरमती आश्रम से दांडी गांव की ओर बढ़ रहे हैं।

महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 को ब्रिटिश राज की दमनकारी कर-व्यवस्था और नमक पर एकाधिकार के खिलाफ अहिंसापूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करने के लिए दांडी मार्च की शुरूआत की थी। 24 दिन और 390 किमो की ये यात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से शुरू होकर नवसारी के पास तटीय गांव दांडी पर जाकर खत्म हुई जहां गांधीजी ने 6 अप्रेल 1930 को नमक हाथ में लेकर अंग्रेज़ों के नमक कानून को चुनौती दी थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस अभियान में कुछ ही दिनों में हजारों लोग जुड़ गए थे जिसके बाद अंग्रेज़ों के खिलाफ आज़ादी की लड़ाई ने एक अलग ही रूप ले लिया था।