यह ख़बर 16 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय रेल को समर्पित गूगल डूडल, पैसेंजर ट्रेल को 160 साल पूरे

खास बातें

  • गूगल ने मंगलवार को अपना डूडल भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया है। इस डूडल में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही है और इन दोनों का मेल गुम्बद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा है।
नई दिल्ली:

गूगल ने मंगलवार को अपना डूडल भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया है। इस डूडल में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही है और इन दोनों का मेल गुम्बद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा है।

भारतीय उप महाद्वीप में पहली रेलगाड़ी महाराष्ट्र स्थित मुम्बई और ठाणे के बीच 21 मील लम्बे रेलमार्ग पर 16 अप्रैल, 1853 को चलाई गई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नारंगी और पीले रंग से बने गूगल डूडल में भाप के इंजन वाली रेलगाड़ी दिखाई गई है, जिसका इंजन गूगल के एक 'ओ' से बनाया गया है।