आडवाणी, दिलीप कुमार, अभिताभ बच्चन, बिल गेट्स और प्रकाश सिंह बादल को पद्म पुरस्कार

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण पाने वालों की लिस्ट में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अभिनेता दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन के अलावा वरिष्ठ वकील के के वेणुगोपाल के नाम शामिल हैं।

वहीं तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण पाने वालों में , फ़िल्मकार जाहनू बरुआ, गायिका सुधा रघुनाथन, कोच सत्पाल सिंह। पद्मभूषण पाने वालों में मीडिया जगत से रजत शर्मा और स्वप्न दासगुप्ता शामिल हैं। वहीं वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे, पूर्व चीफ़ इलेक्शन कमिश्नर एन गोपालस्वामी, संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप को भी पद्म भूषण दिए जाने का फ़ैसला लिया गया है।

चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री पाने वालों में फ़िल्मकार संजय लीला भंसाली, गीतकार प्रसून जोशी, कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी, संगीतकार रविंद्र जैन, गुजरात के लेखक तारक मेहता, इंफोसिस के पूर्व अधिकारी टी वी मोहनदास पई, वैज्ञानिक एस. अरुनन, प्रोफ़ेसर बिमल रॉय, अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, इसरो के एस के शिवकुमार, बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधू, हॉकी कप्तान सरदार सिंह, माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली इकलौती शरीरिक रूप से असहाय महिला अरुनिमा सिन्हा शामिल हैं। इसके अलावा कार्टूनिस्ट प्राण को मरणोपरांत इस सम्मान से नवाज़ा गया।

कला, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, शिक्षा, चिकित्सा विज्ञान और समाजसेवा में उल्लेखनीय काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए पद्म पुरस्कार का आयोजन होता रहा है। 1954 से अब तक भारत सरकार कुल चार हज़ार दो सौ दो लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कर चुकी है।

साल 2015 में ये पद्म सम्मान कुल 104 लोगों को दिया गया है जिनमें 9 को पद्म विभूषण, 20 को भूषण और 75 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फ़ेहरिस्त में 17 विदेशी चेहरों के लिए भी पद्म सम्मान की घोषणा हुई है, जिनमें बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स जैसे नाम भी शामिल हैं, जिन्हें सामाजिक कार्य के लिए यह सम्मान दिए जाने का फ़ैसला लिया गया।

ये अवॉर्ड राष्ट्रपति के हाथों मार्च या फिर अप्रैल महीनों में सभी को दिया जाएगा।

पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची इस प्रकार है :

पद्म विभूषण :

1 लालकृष्ण आडवाणी - सार्वजनिक कार्य
2 मुहम्मद यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार - कला
3 अमिताभ बच्चन - कला
4 प्रकाश सिंह बादल - सार्वजनिक कार्य
5 डॉ डी वीरेंद्र हेगड़े - सामाजिक कार्य
6 जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्रचार्य - अन्य
7 मलुर रामास्वामी श्रीनिवास - विज्ञान
8 कोट्टयम के वेणुगोपाल - सार्वजनिक कार्य
9 करीम अल हुसैनी आगा खान (विदेशी) - व्यापार एवं उद्योग

पद्म भूषण :

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

1. जाहनू बरुआ - कला
2. विजय भटकर - विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
3. स्वप्न दास गुप्त - साहित्य एवं शिक्षा
4. स्वामी सत्यमित्र नंदगिरी - अन्य
5. एन गोपालस्वामी - सिविल सेवा
6. डॉ. सुभाष सी कश्यप - सार्वजनिक मामले
7. डॉ. पंडित गोकुलोत्सव जी महाराज - कला
8. डॉ. अमरीश मित्तल - मेडिसिन
9. सुधा रघुनाथन- कला
10. हरीश साल्वे - सार्वजनिक मामले
11. डॉ. अशोक सेठ- मेडिसिन
12 रजत शर्मा - साहित्य एवं शिक्षा
13 सतपाल - खेल
14 शिवकुमार स्वामी - अन्य
15. डॉ. खड़ग सिंह वलदिया - विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
16. प्रो. मंजुल भार्गव (एनआरआई) - विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
17. डेविड फ्राउले (विदेशी) - अन्य
18. बिल गेट्स (विदेशी) - सामाजिक कार्य
19. मिलिंडा गेट्स (विदेशी) - सामाजिक कार्य
20. साईचीरो मिसुमी (विदेशी)