यह ख़बर 11 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली को दो विश्वविद्यालयों का तोहफा

खास बातें

  • केंद्रीय कैबिनेट ने रायबरेली में दो विश्वविद्यालयों - राजीव गांधी राष्ट्रीय उड्डयन विश्वविद्यालय तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लिए मंत्रिमंडल ने गुरुवार को दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों की मंजूरी दे दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने पत्रकारों से बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों - राजीव गांधी राष्ट्रीय उड्डयन विश्वविद्यालय तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी।

उन्होंने बताया कि संसद के आगामी मॉनसून सत्र में दोनों विश्वविद्यालयों से संबंधित विधेयक पेश किए जाएंगे। राजीव गांधी राष्ट्रीय उड्डयन विश्वविद्यालय को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन स्वायत्तशासी केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय महिला विश्वविद्यालय देश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय होगा, जो सिर्फ महिलाओं के लिए स्थापित किया जाएगा। तिवारी ने बताया, रोजगार आधारित आधारभूत पाठ्यक्रमों एवं उच्च स्तरीय शोध कार्यों के जरिये महिलाओं के विकास को बहुआयामी अवसर मिलेंगे तथा महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को बल मिलेगा।