यह ख़बर 11 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

संसद में खाद्य सुरक्षा बिल पेश करने की तैयारी, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

खास बातें

  • इस हफ्ते गुरुवार तक खाद्य सुरक्षा बिल आ सकता है। सरकार का इरादा 22 मार्च से पहले बिल पेश करने का है। आज कानून मंत्रालय इस बिल को मंजूरी दे सकता है।
नई दिल्ली:

इस हफ्ते गुरुवार तक खाद्य सुरक्षा बिल आ सकता है। सरकार का इरादा 22 मार्च से पहले बिल पेश करने का है। आज कानून मंत्रालय इस बिल को मंजूरी दे सकता है।

एनडीटीवी इंडिया से बात करते हुए खाद्य मंत्री केवी थॉमस ने कहा कि इस बिल में 67 फीसदी लोगों को शामिल करने का इरादा है। यानी क़रीब 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बिल में हर शख्स को पांच किलो सस्ता अनाज देने की बात है− यानी पांच सदस्यों वाले परिवार को 25 किलो अनाज मिलेगा। चावल तीन रुपये किलो, गेहूं दो रुपये किलो और मोटा अनाज एक रुपये किलो दिया जाएगा।