यह ख़बर 12 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

महाराष्ट्र : आदिवासी हॉस्टल में सांप ने छह बच्चों को डसा, दो मरे

खास बातें

  • गोंदिया जिले में आदिवासी बच्चों के लिए बनाए गए एक आश्रम में रहने वाले छह बच्चों को सांप ने काट लिया, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई है। चार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंबई / गोंदिया:

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में आदिवासी बच्चों के लिए बनाए गए एक आश्रम में रहने वाले छह बच्चों को सांप ने काट लिया, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई है। चार बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

आश्रम का नाम स्वामी रामकृष्ण आश्रमशाला है और इसे सर्वशिक्षा अभियान के तहत चलाया जाता है। दरअसल आश्रम में बिस्तर न होने की वजह से बच्चे जमीन पर सो रहे थे और इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें से एक की उम्र छह साल है और दूसरे की 14 साल है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com