मास्टर तारा सिंह को भारत रत्न प्रदान किया जाए : तरलोचन सिंह

मास्टर तारा सिंह को भारत रत्न प्रदान किया जाए : तरलोचन सिंह

लंदन:

पूर्व सांसद और राष्‍ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार तरलोचन सिंह ने मांग की है कि भारत और सिख समुदाय के एकीकरण में योगदान देने के लिए मास्टर तारा सिंह को भारत रत्‍न प्रदान किया जाना चाहिए।

ब्रिटेन में शुरू हुए मास्टर तारा सिंह स्मृति व्याख्यान में तरलोचन सिंह ने कहा, 'मास्टर तारा सिंह दो चीजों के लिए याद किए जाते हैं। पहला सिखों को 1947 में भारत की ओर रखना तथा दूसरा स्वतंत्र भारत में पंजाब राज्य के लिए अभियान चलाना।'

उन्होंने कहा, 'भारत ने दो लोगों शेख अब्दुल्ला और मास्टर तारा सिंह के साथ विश्वासघात किया। मास्टर तारा सिंह को जेल में डाला और बाद में निर्वासित कर दिया। इन दोनों ने कश्मीर और पंजाब को भारत के साथ बने रहने को लेकर प्रयास किया।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी ब्रिटेन दौरे का हवाला देते हुए सिंह ने प्रवासी भारतीयों खासकर सिखों से अपील की कि वे मास्टर तारा सिंह को भारत रत्न प्रदान करने की मांग करते हुए मोदी को ज्ञापन सौंपे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मास्टर तारा सिंह को 'गलत समझ गया और बदनाम किया गया नेता' करार देते हुए तरलोचन सिंह ने कहा कि वह एक हिंदू के तौर पर पैदा हुए और जिस दिन से सिख बने अपना जीवन सिखों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।