साल 2017 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित, आप भी ले सकते हैं भाग

साल 2017 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित, आप भी ले सकते हैं भाग

राष्ट्रपति द्वारा पद्म अवॉर्ड भेंट करने की फाइल फोटो

नई दिल्ली:

साल 2017 के लिए मशहूर हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की प्रक्रिया गृह मंत्रालय द्वारा इन शीर्ष नागरिक सम्मानों की विभिन्न श्रेणियों के नामांकन आमंत्रित करने के साथ शुरू हो गई है।

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक साल 2017 के पद्म पुरस्कारों के वास्ते नामांकन देने की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2016 है।

ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेलकूद, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, अभियांत्रिकी, लोक मामले, नागरिक सेवा, व्यापार एवं उद्योग जगत जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों या क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वालों को दिए जाते हैं।

पद्म पुरस्कार, 2017 के लिए नामांकन या सिफारिश केवल www.padmaawards.gov.in इन पर भेजे जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा गठित पद्म पुरस्कार समिति के सामने ये नामांकन रखे जाएंगे। साल 2017 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित किए जाएंगे।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com