यह ख़बर 23 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बिना इजाजत रैली निकालने पर हिरासत में लिये गए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष

खास बातें

  • कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष अर्जुन मोधवाडिया समेत 200 पार्टी कार्यकर्ताओं को आज यहां कानून और व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया।
अहमदाबाद:

कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष अर्जुन मोधवाडिया समेत 200 पार्टी कार्यकर्ताओं को आज यहां कानून और व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने बताया कि बिना प्रशासन की अनुमति लिये एक रैली निकालने पर इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। उन्होंने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन रैली की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने बताया कि कांग्रेस को पटनायक आश्रम में जनसभा करने की अनुमति दी गई थी और रैली की अनुमति नहीं दी गई थी। इस बीच मोधवादिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं आदेश का उल्लंघन किया और रैली निकाली।