यह ख़बर 07 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

गुड़गांव में बाल मजदूरी में आरोपी महिला फरार

खास बातें

  • पुलिस ने उसे पकड़ने लिए शुक्रवार को उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली:

गुड़गांव में आठ साल के एक मासूम बच्चे पर ज़ुल्म ढाने वाली आरोपी महिला फ़रार हो गई है। पुलिस ने उसे पकड़ने लिए शुक्रवार को उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी के पति ईश्वर चंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसे 2 घंटे में ही ज़मानत मिल गई। इस बीच बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी रैबीज़ की जांच हो रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com