यह ख़बर 07 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गुवाहाटी छेड़छाड़ मामला : 16 आरोपियों में से 11 दोषी करार

खास बातें

  • गुवाहाटी में एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 16 में से 11 आरोपियों को दोषी पाते हुए सज़ा का ऐलान किया है।
गुवाहाटी:

गुवाहाटी में एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 16 में से 11 आरोपियों को दोषी पाते हुए सज़ा का ऐलान किया है।

इसी साल 9 जुलाई को एक लड़की से साथ गुवाहाटी के एक पब के बाहर भीड़ ने छेड़छाड़ की थी और लोगों की भीड़ यह सब चुपचाप देखती रही।

गुवाहाटी के एक लोकल चैनल के पत्रकार ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड किया था। उसे बाद में भीड़ को उकसाने के लिए गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि अब कोर्ट ने उसे बरी कर दिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि कलिता समेत करीब 30 लोगों की भीड़ ने बार से निकल रही 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ डाले। जब इसका वीडियो मीडिया में आया तो पूरे देश में इस घटना की भर्त्सना की हुई।