यह ख़बर 04 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

राजस्थान : पड़ोसी से परेशान होकर 19 साल की लड़की ने खुद को जलाया

खास बातें

  • राजस्थान के अलवर में एक 19 साल की लड़की ने पड़ोस के एक लड़के से परेशान होकर अपने आप को जला लिया। वह 90 फीसदी से ज्यादा जल चुकी है।
अलवर:

राजस्थान के अलवर में एक 19 साल की लड़की ने पड़ोस के एक लड़के से परेशान होकर अपने आप को जला लिया। घरवालों को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने लड़की को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

लड़की 90 फीसदी से भी ज्यादा जल चुकी है। लड़की के भाई के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसकी बहन को पिछले चार साल से परेशान कर रहा था। यह लड़का लड़की पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था और साथ ही धमकी भी देता था कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसके परिवारवालों की जान ले लेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com