'कायर', 'अपराधी' वाले बयान पर कायम ओपी धनखड़, बोले, खुदकुशी करना शोभा नहीं देता

नई दिल्ली:

हरियाणा के कृषिमंत्री ने ओपी धनखड़ किसानों पर दिए गए अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है और वहां के लोगों को खुदकुशी करना शोभा नहीं देता।  उन्होंने कहा था कि आत्महत्या करने वाले लोग कायर होते हैं और सरकार जैसी कोई भी संस्था ऐसे कायरों के साथ नहीं खड़ी हो सकती।

वीडियो देखिए :  अपने बयान पर कायम हैं ओपी धनखड़

पढ़ें- आइये जानते हैं कौन हैं ओपी धनखड़

किसानों की खुदकुशी का माहौल बनाया जा रहा है
धनखड़ ने कहा कि खुदकुशी का माहौल बनाया जा रहा है और कुछ लोग किसानों को आत्महत्या करने के लिए उकसा रहे हैं। हम किसानों के पक्ष में खड़े हैं। हमने किसानों के लिए सर्वश्रेष्ठ किया है। मेरे बयान वातावरण सुधारने के लिए हैं।

हमने सबसे ज्यादा मुआवजा दिया
धनकड़ ने कहा कि हमने किसानों को सबसे ज्यादा (2000 करोड़) मुआवजा दिया है। हम एक एक दाना खरीद रहे हैं। किसानों की पूरी मदद कर रहे हैं। 20 प्रतिशत फसल ही बर्बाद हुई है। हां, लेकिन इस बार चीनी के भाव कम हुए हैं। चीनी का कम भाव एक नई समस्या है। हरियाणा आत्महत्या को गलत मानता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देखें वीडियो : यह था वह बयान, जिस पर हुआ विवाद-
हरियाणा के कृषिमंत्री ओपी धनखड़ ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय कानून के हिसाब से आत्महत्या एक अपराध है। कोई भी आत्महत्या करने वाला व्यक्ति जिम्मेदारी से भागता है। अपने परिवार को छोड़कर चला जाता है। पत्नी पर बोझ छोड़कर चला जाता है। ऐसे लोग कायर होते हैं और सरकार जैसी कोई भी संस्था ऐसे कायर के साथ नहीं खड़ी हो सकती। सरकार किसी अपराध के साथ नहीं है और सरकार ऐसे अपराधी के साथ खड़ी नहीं हो सकती। मंत्री जी का यह बयान किसानों की आत्महत्या के संबंध में पूछे के सवाल पर आया था।