यह ख़बर 28 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

हजारे स्वास्थ्य कारणों से नहीं जा पाए राजघाट

खास बातें

  • गांधीवादी अन्ना हजारे अनशन समाप्त करने के बाद स्वास्थ्य कारणों से राजघाट नहीं जा पाए।
नई दिल्ली:

गांधीवादी अन्ना हजारे अनशन समाप्त करने के बाद स्वास्थ्य कारणों से राजघाट नहीं जा पाए। हजारे ने कहा था कि अनशन तोड़ने के बाद वह राजघाट जाएंगे। टीम अन्ना ने कहा कि हजारे अब राजघाट नहीं जा पाए क्योंकि अनशन तोड़ने के तुरंत बाद उन्हें चिकित्सा की जरूरत थी। टीम के एक सदस्य ने कहा कि हजारे के अंदरूनी अंग अनशन की वजह से प्रभावित हुए हैं। उन्हें राजघाट की बजाय सीधे गुड़गांव के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com