आंध्र और तेलंगाना में 'लू' का सितम, अब तक 223 लोगों की ले चुका है जान

आंध्र और तेलंगाना में 'लू' का सितम, अब तक 223 लोगों की ले चुका है जान

तेलंगाना में लू के प्रकोप की वजह से सड़कों पर सन्नाटा

हैदराबाद:

देश के कई भागों में चल रहे लू के थपेड़ों ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न भागों में अब तक 223 लोगों की जान ले ली। अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में लगातार चल रही लू के कारण अभी तक तेलंगाना में 128 लोगों की जबकि आंध्र पदेश में 95 लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश में आज लू से 15 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की यह संख्या आंध्र प्रदेश में 18 मई से आज तक जबकि तेलंगाना में 15 अप्रैल से आज तक की है।

पश्चिम बंगाल में गर्मी और लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रदेश में भी कई स्थानों पर तापमान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर दर्ज किया गया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबु नायडू ने कहा, 'हमारे यहां करीब 100 लोगों की मौत हुई है। संख्या और बढ़ रही है। हम हताहतों की संख्या घटाने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं।' तेलंगाना के आदिलाबाद, वारंगल, हैदराबाद, खम्माम, महबूबनगर, नालगोंडा और निजामाबाद, करीमनगर जिलों में लू का प्रभाव बहुत ज्यादा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को खम्माम, नालगोंडा, निजामाबाद, रामागुंडम में सबसे अधिक 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।