यह ख़बर 18 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

हिसार : छेड़छाड़ से तंग लड़की ने की आत्महत्या

खास बातें

  • हरियाणा के हिसार में दो मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा को स्कूल जाने के दौरान दो लड़के परेशान किया करते थे। इसी से परेशान होकर लड़की ने ज़हर पी लिया।
हिसार:

हरियाणा के हिसार में दो मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा को स्कूल जाने के दौरान दो लड़के परेशान किया करते थे। इसी से परेशान होकर लड़की ने ज़हर पी लिया।

उसे अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है जिसमें गांव के ही दो युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अभी दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर हैं। लड़की के परिवारवालों ने मांग की है कि दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए ताकी दोबारा किसी के साथ ऐसा न हो।