यह ख़बर 19 दिसंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बेंगलुरु : IISc पर हमले में छह को उम्रकैद

खास बातें

  • 2005 में बेंगलुरु के विज्ञान संस्थान पर हुए हमले में लश्कर के छह आतंकियों को स्थानीय अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
बेंगलुरु:

2005 में बेंगलुरु के विज्ञान संस्थान पर हुए हमले में लश्कर के छह आतंकियों को स्थानीय अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। शनिवार को कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया था। पिछले पांच साल से ये सभी कर्नाटक की जेल में बंद हैं। इन दोषियों पर अबु हमजा और शहाबुद्दीन को मदद पहुंचाने का आरोप साबित हुआ। अबु हमजा ने ही संस्थान पर स्वचालित हथियार से गोली चलाई थीं। इस हमले में एक वैज्ञानिक की मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com