मेरठ में महिला और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या

मेरठ:

मेरठ में एक महिला और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अफसर दलबल समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हुई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) ओमप्रकाश ने बताया कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में समरगार्डन कालोनी में एक प्लॉट में मकान का निर्माण चल रहा है। यहां एक कमरे में आज सुबह 35 वर्षीय एक महिला और तीन बच्चों ,जिनमें दो लड़के (जिनकी उम्र नौ और 10 साल है) तथा एक लड़की (11) के खून से लथपथ शव मिले। चारों की हत्या गला रेत कर की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि मृतक महिला तीन दिन पहले तीन बच्चों को लेकर यहां मजदूरी करने आई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभी तक मृतक महिला और बच्चों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि महिला के शव के साथ मिले बच्चों के शव महिला के बच्चों के हैं या वे कोई और हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।