जानिए, राहुल गांधी ने क्‍यों कहा 'केरल में कांग्रेस को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है'

जानिए, राहुल गांधी ने क्‍यों कहा 'केरल में कांग्रेस को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है'

राहुल गांधी ने केरल में कांग्रेस नेताओं से आपस में नहीं लड़ने का आग्रह किया है। (फाइल फोटो)

तिरुवनंतपुरम:

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केरल में पार्टी नेताओं से आपस में न लड़ने का आग्रह किया और कहा कि कांग्रेस को यहां केवल 'कांग्रेस' ही हरा सकती है।

राहुल ने यहां कहा, 'कांग्रेस एक परिवार की तरह है और परिवार के सदस्यों की तरह उनमें आपस में लड़ाई हो सकती है, लेकिन यह अभी नहीं होनी चाहिए क्योंकि अभी चुनाव नजदीक हैं।' उन्‍होंने कहा, 'केरल में कांग्रेस को केवल 'कांग्रेस' ही हरा सकती है। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) यह कभी नहीं कर सकती। यहां पार्टी का हर नेता बेहद कुशल है। हर किसी में गुण के साथ दोष भी होते हैं।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, 'आपको एकजुट रहना चाहिए। अगर आप ऐसा कर पाए तो संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) फिर से सत्ता हासिल कर लेगा।' पार्टी की राज्य इकाई में आंतरिक मतभेदों की खबर के बाद गांधी ने यह वक्तव्य दिया है। उन्होंने कहा, 'आप सभी को एकजुट रहना चाहिए। चुनाव के बाद मैं आपकी बातें सुनूंगा।'