यह ख़बर 29 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

देशभर में ईद की रौनक, सहारनपुर में भी कर्फ्यू में दी गई ढील

नई दिल्ली/ सहारनपुर:

देशभर के अलग-अलग शहरों में आज ईद की रौनक है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी आज ईद की नमाज के दौरान कर्फ्यू में ढील दी गई है।

सहारनपुर की जामा मस्जिद में सैकड़ों लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे, वहीं दिल्ली की जामा मस्जिद में भी हजारों लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। इसके अलावा भोपाल और पटना में भी ईद का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है।

वहीं सहारनपुर में आज लगातार दूसरे दिन कर्फ्यू में ढील दी गई है। आज ईद को देखते हुए कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने के अपील की गई है।
 
प्रशासन की ओर से आज नए शहर में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक और पुराने शहर में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शहर में सोमवार को भी कर्फ्यू में ढील दी गई थी, जिस दौरान किसी भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। पुलिस हिंसा के बाद से अभी तक 38 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।