योग दिवस की तैयारी : नेवी चीफ ने किया नौसैनिकों के साथ योग

योग दिवस की तैयारी : नेवी चीफ ने किया नौसैनिकों के साथ योग

नई दिल्ली:

21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लेने के लिए सेना पुरी तरह तैयार है। खुद उस दिन प्रधानमंत्री के साथ तीनों सेना प्रमुख योग करते नजर आएंगे।

नौसेना प्रमुख एडिमरल रोबिन धवन तो दिल्ली के चाणक्यपुरी के नौसेना बाग में नौसैनिकों के साथ योग करते दिखे। हालत ये है कि 12 हजार की फीट पर सियाचिन से बीच समंदर में युद्धपोत पर जवान योग कर कर रहे हैं।
 
इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल रोबिन धवन ने कहा कि नौसेना में पूर्व से लेकर पश्चिम तक समंदर में मौजूद हर युद्दपोत पर जवान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। योग से न केवल मन सर्तक होता है, बल्कि शरीर भी स्वस्थ रहता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खासकर ऐसी जगहों पर नौसेनिक समंदर में होता है तो प्रकृति से उसका सामना होता है। ऊंची समुद्री लहरों से तो कभी तेज हवाओं से। ऐसे में जवान जब योग करता है, इनका सामना बखूबी कर सकता है।