2050 तक भारत दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा : सर्वे

नई दिल्ली:

साल 2050 तक भारत दुनिया की सबसे ज़्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा हालांकि भारत में हिन्दू ही बहुसंख्यक होंगे, लेकिन मुस्लिम आबादी के मामले में भारत इंडोनेशिया को पछाड़ देगा।

इसके साथ ही तब तक दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी आबादी हिन्दुओं की हो जाएगी। यह खुलासा पीईडब्ल्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के जरिये हुआ है। अभी दुनिया में तीसरी बड़ी आबादी किसी धर्म को नहीं मानने वालों की है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रिसर्च सेंटर की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक 2050 तक दुनियाभर में हिन्दू आबादी 34 फीसदी बढ़ जाएगी और 2050 तक करीब एक अरब से 1.4 अरब तक होगी। वहीं हिन्दुओं की आबादी तीसरे नंबर पर आकर पूरी दुनिया की आबादी का 14.9 फीसदी हो जाएगी। अनुमान के मुताबिक, दुनिया की कुल आबादी में मुस्लिम आबादी ज्यादा तेजी से बढ़ेगी जबकि हिन्दुओं और ईसाइयों की आबादी बढ़ने की रफ़्तार सामान्य रहेगी।