देवलाली में भारतीय सेना ने हथियारों के जरिए किया शक्ति प्रदर्शन

देवलाली में भारतीय सेना ने हथियारों के जरिए किया शक्ति प्रदर्शन

देवलाली में हथियारों के प्रदर्शन का दृश्य।

मुंबई:

देवलाली में सोमवार को भारतीय सेना ने अपने हथियारों के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। रॉकेट लॉन्चर से लेकर अलग-अलग रेंज की गनों का डेमॉस्ट्रेशन किया गया। सेना के जवानों ने इन हथियारों के जरिए डेमो फायरिंग भी की। अन्य हथियारों के साथ ब्रह्मोस मिसाइल भी मैदान में मौजूद थी।


48 mm रॉकेट लॉन्चर के साथ 120 mm मोर्टार, 155 mm सॉल्टम गन, 105 mm इंडियन फील्ड गन और 130 mm तोपों का भी प्रदर्शन किया गया।

कर्नल जॉय घोष ने कहा कि वैसे तो सभी हथियार अपने आप में बेहद शक्तिशाली हैं लेकिन बोफोर्स सिस्टम काफी आधुनिक, हाई रेंज और पूरी तरह से ऑटोमैटेड है। मैदान में आधुनिक, तेज, और सटीक बोफोर्स तोपें भी मौजूद थीं।

तोपों के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा भी प्रदर्शन किया गया। आधुनिक ब्रह्मोस भी मैदान में मौजूद थी। यह सभी हथियार भारतीय सेना की शान और तैयारी दोनों दिखा रहे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com