यह ख़बर 20 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

धुएं की ख़बर के बाद इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली:

दिल्ली में इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। इंडिगो का विमान मुंबई से दिल्ली आ रहा था।

विमान से धुएं की सूचना के बाद इमरजेंसी लैंडिंग किए जाने की बात कही जा रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एटीसी ने विमान में धुएं की सूचना दी थी। यात्री दायीं ओर के स्लाइड शूट से उतारे गए हैं। कुछ यात्रियों को निकलते वक्त मामूली चोटें भी लगी हैं। सभी 147 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।