यह ख़बर 27 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'छोटा राजन ने करवाई थी जे डे की हत्या'

खास बातें

  • महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल ने दावा किया है कि जे डे हत्याकांड सुलझा लिया गया है। मैं इस सिलसिले में क्राइम ब्रांच का अभिनंदन करता हूं।
मुंबई:

मुंबई में पत्रकार जे डे की हत्या अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने करवाई है। यह दावा किया है मुंबई पुलिस ने। मुंबई पुलिस का कहना है कि सतीश कालिया मेन शूटर था जिसने वारदात को अंजाम दिया है। उसने .32 बोर की पिस्टल से जे डे पर गोलियां चलाई थी। पुलिस का कहना है कि उसने हत्या में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हैं सतीश कालिया, अनिल बाघमोड, निलेश, अरूण, डेके सचिन गायकवाड़, अभिजीत शिंदे और मंगेश अगावने।  पुलिस ने साथ ही यह भी कहा कि जेडे की हत्या का मकसद अभी तक पता नहीं चल सका है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल ने जेडे हत्याकांड सुलझने के बाद क्राइम ब्रांच का अभिनंदन किया और पुलिस टीम को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इससे पूर्व मुंबई पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था और सेशन कोर्ट में पेशी के बाद इन सभी आरोपियों को चार जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। सातों आरोपियों में से तीन को मुंबई, एक को महाराष्ट्र के सोलापुर और तीन को तमिलनाडु के रामेश्वरम से गिरफ्तार किया गया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com