यह ख़बर 08 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मोदी के भाजपा का मुख्य चुनाव प्रचारक बनने पर जद(यू) को आपत्ति नहीं

खास बातें

  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जद(यू) के बीच अब रिश्ता सुधरता नजर आ रहा है, क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि यदि नरेंद्र मोदी को भाजपा की प्रचार अभियान समिति का प्रमुख बनाया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।
पणजी:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जद(यू) के बीच अब रिश्ता सुधरता नजर आ रहा है, क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि यदि नरेंद्र मोदी को भाजपा की प्रचार अभियान समिति का प्रमुख बनाया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के करीबी सूत्रों ने कहा कि राजनाथ ने जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) नेता से फोन कर मोदी को पार्टी की प्रचार समिति का प्रभारी नियुक्त किए जाने की संभावना के बारे में चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सिर्फ भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी से लेनादेना है क्योंकि वही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का चेहरा होगा।

मोदी की धर्मनिरपेक्ष छवि नहीं होने की दलील देते हुए नीतीश कुमार ने उन्हें राजग का प्रधानमंत्री प्रत्याशी बनाए जाने का पुरजोर विरोध किया था।

मोदी पर वर्ष 2002 में गोधरा कांड के बाद गुजरात में दंगे भड़काने का आरोप है। अभी तक उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हो सका है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भाजपा की प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने इस बीच सहयोगी दल से किसी तरह की चर्चा होने की खबरों को खारिज किया।