झारखंड : एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या

झारखंड : एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर

रांची:

झारखंड के जमशेदपुर जिले में बुधवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी की पत्नी की कुछ दिन पहले डायन होने के संदेह में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) जिले के पथरबग्घा गांव में बास्को टुडू को दो भाइयों और उनके परिवार की दो महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बास्को ने पहले थापा टुडू की हत्या की, जिसके बाद वह उसके घर में घुसा और उसके भाई रमेश, उसकी पत्नी और उसकी बहन की हत्या कर दी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

श्याम टुडू उर्फ भैरो ने बास्को की पत्नी को 15 जनवरी को कथित तौर पर डायन होने के संदेह में हत्या कर दी थी। श्याम फिलहाल जेल में बंद है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में प्रत्येक साल कम से कम 40-50 महिलाओं की डायन होने के संदेह में हत्या कर दी जाती है।