महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए भाजपा के मंत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैली

महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए भाजपा के मंत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैली

महिला डॉक्टर का कॉलर पकड़े मंत्री चौधरी लाल सिंह (फोटो : PTI)

जम्मू:

जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री चौधरी लाल सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैल गई है जिसमें उन्हें एक महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए देखा जा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता लाल सिंह अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए लाखनपुर के सरकारी अस्पताल गए थे।

अस्पताल में उन्होंने देखा कि डॉक्टर का कॉलर सही से नहीं था और उन्होंने उसे सही किया।

पूरे घटनाक्रम के चश्मदीद एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मंत्री महिला डॉक्टर के पास गए और उनसे कहा, बिटिया आपका कॉलर सही नहीं है और उन्होंने हाथ से उसे सही किया। महिला डॉक्टर ने कोई विरोध नहीं किया।’’

अधिकारी ने कहा कि इसे देख रहीं अन्य महिला डॉक्टरों ने भी अपने अपने कॉलर सही कर लिये।

उन्होंने कहा, ‘‘वहां काफी भीड़ थी। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में अनुचित तरीके से महिला डॉक्टर को छुआ।’’

मंत्री के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ मनदीप भंडारी और कठुआ के एसपी नासिर खान भी थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस साल फरवरी में सिंह पर एक महिला डॉक्टर ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तब मंत्री ने कथित तौर पर एप्रन नहीं पहनने पर उस महिला डॉक्टर को खरी खोटी सुनाई थी।