यह ख़बर 21 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बलात्कार में विफल लड़के ने लड़की को जिंदा जलाया

खास बातें

  • कानपुर में कथित तौर पर बलात्कार में असफल रहने पर एक किशोर (17 वर्ष) ने पड़ोस में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी को जलाकर मार डाला।
कानपुर:

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कथित तौर पर बलात्कार में असफल रहने पर एक किशोर (17 वर्ष) ने पड़ोस में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी को जलाकर मार डाला। घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव की है, जहां बुधवार तड़के लड़की के पड़ोसी 17 वर्षीय लड़के ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की और विफल होने पर उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। घटना के वक्त किशोरी के माता-पिता खेत में थे। बिल्हौर थाना प्रभारी अमृत लाल ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। लाल ने कहा कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। किशोर के साथ घटना में किसी और के भी शामिल होने की जांच की जा रही है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com