यह ख़बर 25 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

कर्नाटक में उप चुनाव : तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस, एक पर भाजपा जीती

बेंगलुरु:

कर्नाटक में भी विधानसभा की तीन सीटों हुए मतदान के नतीजों के अनुसार, बेल्लारी और चिक्कोडी सीट पर कांग्रेस जीत गई है।वहीं शिकारीपुरा सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया।

दरअसल, 21 अगस्त को शिकारीपुरा, बेल्लारी और चिक्कोडी−सदालगा सीट पर उपचुनाव हुए थे। लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने उपचुनाव पर पूरा जोर लगाया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com