यह ख़बर 11 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

कर्नाटक ने दिए महाराष्ट्र के गृहमंत्री पाटिल की गिरफ्तारी के आदेश

खास बातें

  • कर्नाटक सरकार ने बेलगाम में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिए महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
मुंबई:

कर्नाटक सरकार ने बेलगाम में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिए महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

महाराष्ट्र की सीमा से सटा बेलगाम दरअसल कर्नाटक का हिस्सा है, लेकिन भाषाई आधार पर महाराष्ट्र उस पर दावा जताता रहा है। इस इलाके को लेकर दोनों राज्यों के बीच यह विवाद काफी पुराना है। बेलगाम पुलिस ने पाटिल के खिलाफ विभिन्न समूहों, धर्मों, प्रजातियों और भाषाओं के आधार पर लोगों में वैमनस्य बढ़ाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हालांकि पाटिल के कार्यालय ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने (पाटिल ने) कोई भड़काऊ टिप्पणियां कीं। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल कर्नाटक की ओर से उन्हें गिरफ्तारी के इस आदेश की औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।