यह ख़बर 05 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में कुट्टू के आटे के सेवन से कई लोग बीमार

खास बातें

  • कुट्टू के आटे से बना सामान खाने से दिल्ली और बुलंदशहर में कई लोगों की तबीयत खराब होने की खबर है।
New Delhi:

कुट्टू के आटे से बना सामान खाने से दिल्ली और बुलंदशहर में कई लोगों की तबीयत खराब होने की खबर है। दिल्ली के हेडगेवार अस्पताल में 60 लोगों को भर्ती किया गया है जबकि लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में 50 लोगों को। इन सभी लोगों ने कुट्टू के आटे से बना सामान खाया था जिसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ी और इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। बुलंदशहर में भी 100 लोगों की हालत बिगड़ी बताई जा रही है। साथ ही मुज़फ्फरनगर में भी 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया इन्होंने भी कुट्टू के आटे से बना सामान खाया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com