अरविंद केजरीवाल की भाषा 'सी-ग्रेड की फिल्म के कैरेक्टर के जैसी' : दिल्ली बीजेपी

अरविंद केजरीवाल की भाषा 'सी-ग्रेड की फिल्म के कैरेक्टर के जैसी' : दिल्ली बीजेपी

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली:

उप-राज्यपाल नजीब जंग पर निशाना साधे जाने को लेकर भाजपा ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला और आरोप लगाया कि आप नेता ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वो ‘सी ग्रेड बॉलीवुड फिल्म के पात्रों’ की है।

केजरीवाल ने नजीब जंग को ‘भाजपा का पोलिंग एजेंट’ करार दिया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया, ‘‘लगता है कि अरविंद केजरीवाल सी ग्रेड बॉलीवुड पात्रों की भाषा से प्रभावित हैं।’’ पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने भी ट्विटर के जरिए केजरीवाल पर उनकी भाषा को लेकर निशाना साधा।