यह ख़बर 07 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई की वकील पल्लवी पुरकायस्थ की हत्या के दोषी सज्जाद को उम्रकैद

मुंबई:

मुंबई की वकील पल्लवी पुरकायस्थ की हत्या के मामले में दोषी चौकीदार सज्जाद को मुंबई की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

इससे पूर्व सजा पर 3 जुलाई को बहस हुई थी और विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने सज्जाद को फांसी की सजा देने की मांग की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पल्लवी के परिजनों ने भी अदालत से सज्जाद के लिए फांसी की सजा की अपील की थी। 30 मई को मुंबई की सत्र अदालत ने सज्जाद को छेड़खानी और हत्या का दोषी करार दिया था। अगस्त 2012 में पल्लवी की हत्या उस समय कर दी गई थी, जब वह अपने फ्लैट में अकेली थी।