यह ख़बर 06 मार्च, 2014 को प्रकाशित हुई थी

लोकसभा चुनाव 2014 : आरजेडी ने पहली लिस्ट जारी की, रामकृपाल ने पार्टी छोड़ी

पटना:

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। छपरा की सीट से राबड़ी देवी, जबकि पटना की पाटलिपुत्र सीट से लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती उतरेंगी।

बताया जा रहा है कि पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती को टिकट दिए जाने से पार्टी के वरिष्ठ नेता और लालू प्रसाद यादव के करीबी रामकृपाल यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

आरजेडी ने महाराजगंज से प्रभुनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह तो मधुबनी से अब्दुल बारी सिद्दीकी मैदान में होंगे।

आरा से भगवान सिंह कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है, वहीं बांका से जयप्रकाश नारायण यादव मोर्चा संभालेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कहा जा रहा है कि पिछली बार इसी सीट से रामकृपाल चुनाव हार गए थे। उन्हें आरजेडी ने राज्यसभा में भिजवा दिया था।

लालू  प्रसाद यादव ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया गया है। इसी के साथ जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा को भी पार्टी में शामिल किया गया।