यह ख़बर 14 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई : लुटेरों ने किया पुलिस पर हमला

खास बातें

  • मुंबई से सटे विरार मे लुटेरों को पकड़ने गई पुलिस को गोली चलानी पड़ी। मुंबई पुलिस की एक टीम लुटेरों की गैंग को पकड़ने विरार पुहंची।
नई दिल्ली:

मुंबई से सटे विरार मे लुटेरों को पकड़ने गई पुलिस को गोली चलानी पड़ी। मुंबई पुलिस की एक टीम लुटेरों की गैंग को पकड़ने विरार पुहंची और उन्होंने लुटेरों की गाड़ी को घेर लिया जहां लुटेरों ने पुलिस पर चॉपर, तलवार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

विरार फायीरग में पुलिस कांस्टेबल ने बचाव में गोली चला दी जिसमें लुटेरें घायल हो गए। घटना में दो पुलिस वाले घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने 6 लुटेरों को पकड़ लिया है लेकिन उनका एक साथी टैंपो लेकर फरार हो गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com