यह ख़बर 24 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

लखनऊ में विक्षिप्त लड़की के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

खास बातें

  • लखनऊ के गुडम्बा इलाके में दो युवकों ने 15 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
Lucknow:

लखनऊ के गुडम्बा इलाके में दो युवकों ने 15 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने रविवार को बताया कि गुडम्बा थाने के आदिल नगर मुहल्ले में 27 वर्षीय राजीव गुप्ता और 26 वर्षीय यश केवट ने शुक्रवार की रात मानसिक रूप से विक्षिप्त एक लड़की को घसीट कर घर में कैद कर उसके साथ दुराचार किया। लड़की के घर पहुंचने के बाद उसके पिता ने शनिवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com