यह ख़बर 03 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

राष्ट्रपति पाटिल ने दी टीम इंडिया को दावत

खास बातें

  • राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सम्मान में दावत का आयोजन किया।
मुंबई:

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सम्मान में दावत का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम की दृढ़ता और कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की। इस मौके पर उन्होंने कहा, भारतीय टीम धैर्य और दक्षता के साथ खेली और उसने बल्ले और गेंद दोनों से बेजोड़ प्रदर्शन किया। फाइनल मैच के दौरान भावनाएं हावी रही। इस दौरान कभी तनाव रहा तो कभी राहत मिली और इसमें भारतीय खिलाड़ियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का इनाम मिला।' पाटिल ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम की तारीफ करते हुए कहा, हमारे खिलाड़ी जीत के हकदार थे। एक अरब से भी अधिक लोगों को उनके प्रदर्शन पर गर्व है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम विश्व कप जीतने के बाद पहले आधिकारिक स्वागत समारोह में राजभवन पहुंची। महाराष्ट्र के गवर्नर के शंकर नारायणन, मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और राज्य के सीनियर मंत्री समारोह में मौजूद थे। राष्ट्रपति पाटिल ने वानखड़े स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को पूरा मैच देखा था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com