यह ख़बर 07 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

महाराष्ट्र में सीएम पृथ्वीराज चव्हाण की अपील पर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली

मुंबई:

महाराष्ट्र में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल आज सातवें दिन खत्म हो गई। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की अपील पर डॉक्टरों ने अपना आंदोलन खत्म किया। दरअसल, चंद शर्तें मानने पर सहमति बन गई है। सीएम ने डॉक्टरों को याद दिलाया, हमने चर्चाओं का रास्ता हमेशा खुला रखा है। वेतन वृद्धि का प्रस्ताव राज कोष को भेजा है और उनके विचाराधीन है। आंदोलन का अधिकार हदें लांघता है तो कार्रवाई करनी पड़ती है।

गौरतलब है कि 1 जुलाई से राज्यभर में करीब 12 हजार से ज्यादा डॉक्टरों की हड़ताल पर थे। अब तक राज्य के 256 हड़ताली डॉक्टरों को बर्खास्त किया जा चुका है जबकि 120 हड़ताली डॉक्टरों को सस्पेंड किया गया है। हड़ताल की वजह से कई मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। जलगांव में तो एक बुजुर्ग मरीज की मौत भी गई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर छठे वेतन आयोग की तहत उनकी तनख़्वाह बढ़ाने और अस्थाई डॉक्टरों को जल्द से जल्द स्थाई करने की मांग को लेकर हड़ताल पर गए थे।