महाराष्ट्र : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विजय दर्डा के घर पर पथराव

महाराष्ट्र : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विजय दर्डा के घर पर पथराव

सांसद विजय दर्डा (फाइल फोटो)

मुंबई:

यवतमाल में आज प्रदर्शनकारियों ने सांसद विजय दर्डा के घर पर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। यवतमाल में स्थित दर्डा के स्कूल में दो शिक्षकों द्वारा एक बच्ची का यौन शोषण करने का मामला सामने आने पर नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।

दो शिक्षकों पर 6 साल की बच्ची के यौन शोषण का आरोप     
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में दो दिन पहले 'यवतमाल पब्लिक स्कूल' में कार्यरत दो शिक्षकों पर 6 साल की बच्ची के शारीरिक शोषण का आरोप लगा था। स्कूल के संस्थापक राज्यसभा सांसद विजय दर्डा हैं। पुलिस ने आरोपी शिक्षकों को धारा 376 और पास्को ऍक्ट की तहत गिरफ्तार कर लिया था।

विजय दर्डा और किशोर दर्डा की गिरफ्तारी की मांग
शनिवार को नाराज अभिभावकों ने सोसायटी के संस्थापक सदस्य विजय दर्डा और उनके भाई किशोर दर्डा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मोर्चा निकाला। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दर्डा के घर पर पत्थरबाजी की। नाराज भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com