यह ख़बर 06 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

महाराष्ट्र : वाशिम में टॉयलेट बनवाने के लिए महिला ने अपना मंगलसूत्र गिरवी रखा

वाशिम :

महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले में एक महिला संगीता आव्हाले को टॉयलेट बनवाने के लिए अपना मंगलसूत्र गिरवी रखना पड़ा।

घर वालों और गांव वालों के विरोध के बावजूद उन्होंने टॉयलेट बनवाने की हिम्मत जुटाई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जैसे ही खबर फैली महाराष्ट्र की ग्राम विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने खुद संगीता को नया मंगलसूत्र दिलवाया।