दुनिया के पहले पैराट्रूपर खिलाड़ी बने वनडे क्रिकेट कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी

दुनिया के पहले पैराट्रूपर खिलाड़ी बने वनडे क्रिकेट कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी का फाइल फोटो...

आगरा :

क्रिकेट स्टार और भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के पहले पैराट्रूपर खिलाड़ी बन गए हैं। उन्‍होंने साहसिक प्रदर्शन करते हुए यह कामयाबी हासिल की। छावनी परिसर में आयोजित एक समारोह में धोनी समेत अन्‍यों को पैराट्रूपर का सर्टिफिकेट दिया गया।

दरअसल, धोनी के साथ ही 8 अन्य अधिकारी और 100 जवान भी पैराट्रूपर बने। धोनी ने अपनी बारी आने पर आर्मी के जवान की तरह कदमताल करते हुए एयर कमोडोर को पहले सैल्यूट किया और उसके बाद उनकी वर्दी पर लोगो लगाया गया। इस अवसर पर भारतीय वायुसेना, आर्मी के अधिकारी और अन्‍य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि धोनी ने हवाई जहाज से पैराशूट से पांच बार जंप लगाई थी। उन्‍होंने ये जंप चार बार 1200 फीट की ऊंचाई से और एक बार 1600 फीट की ऊंचाई लगाने का साहस दिखाया था।

गौरतलब है कि भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सेना की पैरा रेजीमेंट के साथ दो सप्ताह का शुरुआती प्रशिक्षण लिया था। लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित धोनी ने प्रशिक्षण लेने के लिए खुद ही सेना को लिखा था। इसके तहत उन्हें आगरा स्थित पैरा प्रशिक्षण स्कूल (पीटीएस) में पैराग्लाइडिंग तथा स्काई डाइविंग का प्रशिक्षण दिया गया, जोकि शुक्रवार को समाप्‍त हुआ। धोनी को 2011 में पैराशूट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान खेलों के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान और विभिन्न अवसरों पर सेना के प्रति दिखाई गई प्रतिबद्धता के लिए दिया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

 


1250 फीट की ऊंचाई से पैराशूट के सहारे छलांग लगाते धोनी...