ममता बनर्जी सरकार के मंत्री ने पुलिस वाले से बंधवाए जूते

ममता बनर्जी सरकार के मंत्री ने पुलिस वाले से बंधवाए जूते

पश्चिम बंगाल में उस समय एक नए विवाद ने जन्म लिया, जब एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राज्य के मंत्री को एक पुलिसकर्मी से अपने जूते के फीते बंधवाते देखा गया।


----- ----- ----- ----- -----
देखें वीडियो रिपोर्ट
----- ----- ----- ----- -----

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में योजना एवं विकास मंत्री रछपाल सिंह राज्य सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। कार्यक्रम कलाकार रामकिंकर बैज को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान रछपाल सिंह को अपने निजी गार्ड से जूते के फीते बंधवाते देखा गया।

वैसे, रछपाल सिंह भारतीय पुलिस सेवा (इंडियन पुलिस सर्विसेज़ या आईपीएस) के पूर्व अधिकारी हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com