यह ख़बर 20 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

किसानों को भूमि न लौटा पाना निराशाजनक : ममता

खास बातें

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य में अपने एक वर्ष के शासन को सफल बताया। बनर्जी ने हालांकि, कहा कि सिंगूर के किसानों को उनकी भूमि न लौटा पाने का उन्हें अफसोस है।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य में अपने एक वर्ष के शासन को सफल बताया। बनर्जी ने हालांकि, कहा कि सिंगूर के किसानों को उनकी भूमि न लौटा पाने का उन्हें अफसोस है।

बनर्जी ने कहा, "हमारी निराशा बस इतनी है कि हम सिंगुर के किसानों को उनकी भूमि नहीं लौटा पाए। चूंकि, यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, हम भूमि किसानों को नहीं लौटा सकते। इस समय यह मेरे लिए सबसे बड़ी निराशा एवं पीड़ा है।"

सत्ता में अपनी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर बनर्जी ने आठ दिनों तक चलने वाले समारोह का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने सिंगूर के 3000 परिवारों को प्रत्येक महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि वामपंथी सरकार ने टाटा मोटर्स को कार संयंत्र स्थापित करने के लिए सिंगूर में कथित रूप से किसानों से जबरन 400 एकड़ भूमि अधिग्रहीत किया था।