यह ख़बर 04 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

नाबालिग सौतेली बेटी के बलात्कार के मामले में बाप गिरफ्तार

खास बातें

  • ठाणे की पावरलूम नगरी भिवंडी में मानसिक रूप से कमजोर अपनी सौतेली बेटी के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में 41 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
ठाणे:

ठाणे की पावरलूम नगरी भिवंडी में मानसिक रूप से कमजोर अपनी सौतेली बेटी के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में 41 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, कासिम हामिद शेख कथित रूप से जिले के एवइ गांव में कुछ समय से अपने घर में 14 साल की लड़की का लगातार बलात्कार किया करता था। अधिकारी ने बताया कि लड़की ने कुछ स्थानीय लोगों की मदद से शेख के खिलाफ कल शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दूसरी शादी के बाद लड़की की मां शेख के साथ गांव में रहती थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com