यह ख़बर 08 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में सवार व्यक्ति हुआ हिंसक

खास बातें

  • 41 साल के इस शक्स का नाम मुसर्लिम शेख है। जब उसने हवाई जहाज को नुकसान पहुंचाने की बात कही, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
नई दिल्ली:

मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान में बुधवार को एक व्यक्ति ने जोरदार हंगामा किया। हवाई जहाज में मौजूद लोगों के मुताबिक, यह व्यक्ति अचानक अपनी सीट से उठकर चिल्लाने लगा और चालक दल के एक सदस्य के साथ मारपीट की।

41 साल के इस शक्स का नाम मुसर्लिम शेख है। जब उसने हवाई जहाज को नुकसान पहुंचाने की बात कही, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। खबर है कि यह शक्स मुंबई के पास विरार के बाबू तानसेन चॉल में रहता है।