यह ख़बर 06 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जॉब्स ने दुनिया को जोड़ना सिखाया : मनमोहन

खास बातें

  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
New Delhi:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिंह ने जॉब्स को एक ऐसा आविष्कारक बताया, जिसने दुनिया को संचार और सम्पर्क का नया तरीका सिखाया। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, मैं स्टीव जॉब्स के निधन का समाचार सुनकर काफी दुखी हूं। वह सचमुद एक आविष्कारक थे और उन्होंने हमें एक-दूसरे के साथ संवाद एवं संपर्क का नया तरीका सिखाया। एप्पल के सह-संस्थापक जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने प्रौद्योगिकी की दुनिया में क्रांति ला दी। जॉब्स इस साल जनवरी से छुट्टी पर थे और अगस्त में उन्होंने एप्पल का सीईओ पद छोड़ दिया था। फिलहाल कंपनी की कमान टिम कुक संभाल रहे हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com